Advertisement

संदेह के आधार पर गोमिया पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को पकड़ा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना में हो रहे वृद्धि को लेकर पुलिस द्वारा बेरमो प्रखंड के हद में गायत्री कॉलोनी में नाली सफाई कार्य कर रहे दो युवकों को संदेह के आधार पर 14 जनवरी को पकड़कर अपने साथ ले गयी।

कयास लगाया जा रहा है कि बीते दिनों सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी में चोरी की वरदातों तथा सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की जांच के क्रम में मोबाईल नंबर से मिले इनपुट के आधार पर गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार द्वारा बोकारो थर्मल थाना के सहायक अवर निरीक्षक अजीत मेहता तथा पुलिस बल के सहयोग से दोनों युवकों को पकड़ने में सफलता पायी।

पूछताछ के लिए पकड़े गये युवकों में सेवानिवृत सीसीएल कर्मी बिहारी राम का पुत्र शंकर डोम तथा दामाद टिंकू डोम बताया जा रहा है। दोनों युवक फुसरो के ठेकेदार अनिल सिंह के ठेका कार्य में गायत्री कॉलोनी में नाली सफाई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान बोकारो थर्मल पुलिस के साथ गोमिया थाना प्रभारी कार्य स्थल पर पहुंचकर संदेही के अभिभावक के समक्ष पूछताछ में उसे हिरासत में लेकर अपने साथ गोमिया थाना ले गयी।

इस बावत पुछे जाने पर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर उपरोक्त दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाना ले जाया जा रहा है। घटना के बावत पुछने पर थाना प्रभारी ने कुछ भी खुलासा करने से इंकार कर दिया। मौके पर ठेकेदार के मुंशी सोनू कुमार राम ने बताया कि सुबह आठ बजे से संध्या पांच बजे तक हीं कोई भी मजदूर उनके जिम्मे रहता है। इसके बाद वह क्या करता है और कहां जाता है, उसकी जिम्मेवारी वह नहीं लेता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *