Advertisement

डीएम व् जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख द्वारा तटबंध का स्थलीय निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने अभियंता प्रमुख, जल संसाधन विभाग, बिहार तथा मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण गोपालगंज क्षेत्र के साथ 29 दिसंबर को जिला के हद में सारण तटबंध के 40.00 किमी. से 80.00 किमी. तक पथ को डबल लेन किए जाने के परिप्रेक्ष्य में संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार स्थलीय निरिक्षण के क्रम में उक्त पथ को डबल लेन किये जाने को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए। डीएम समीर ने बाघाकोल पंचायत में गंडक नदी के कटाव का भी निरीक्षण किया एवं कटाव के नियंत्रण के लिए योजना प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण विभाग, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल छपरा तथा कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल सोनपुर, अंचलाधिकारी मकेर भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *