Advertisement

रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर सीएम ने राज्यपाल का किया स्वागत

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड (Jharkhand) केेे मनोनीत राज्यपाल रमेश बैस 13 जुलाई की शाम रांची पहुंचे। यहां राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (C.M Hemant soren)  ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच कर राज्यपाल का स्वागत किया।

इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री चम्पई सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथलेश ठाकुर, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री जोबा मांझी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह,

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वंदना दादेल, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, उपायुक्त रांची छवि रंजन, एसएसपी रांची सुरेंद्र झा तथा अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर नवनियुक्त राज्यपाल को विभिन्न सुरक्षा दस्ता द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *