एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अजब है बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन। सबकुछ होता देखते रहने के बाद भी क्षेत्रीय प्रबंधन लापरवाह बनी है। नज़र के सामने संपत्ति लूट पर प्रबंधन मूकदर्शक बनी है।
उक्त बातें केंद्रीय श्रमिक संगठन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने 30 अक्टूबर को उक्त तस्वीर जारी करते हुए कही। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से कथारा क्षेत्र के रहिवासी तथा कामगार पानी के लिए पानी पानी हो रहे हैं। यह कहानी अब आमजनों के लिए पहेली बन चुकी है। लेकिन यह सच है कि सिर्फ विभाग के सुस्ती का परिणाम है।
कहा कि दो दशक से क्षेत्र में जलापूर्ति की योजना धरातल पर नहीं उतर पाना अपने आप में सवाल पैदा करता है। क्षेत्र के बगल में डीवीसी बोकारो थर्मल एवं आईएएल गोमिया के रहिवासियों को मिलने वाला समुचित शुद्ध जल सीसीएल क्षेत्रीय प्रबंधन अपने रहिवासियों के लिए उपलब्ध करा पाएगी या नहीं यह भविष्य की बात होगी। लेकिन इतना जरूर है कि जब पानी मिलने लगेगा तो क्षेत्र वासियों के बीच हर्ष का माहौल होगा। कहा कि इस बात की जानकारी सीसीएल मुख्यालय रांची के उच्च अधिकारियों को भी है।
उन्होंने कहा कि पानी के मामले को लेकर सीसीएल के सीएमडी के कोप का शिकार हो चुके हैं क्षेत्र के विभागाध्यक्ष असैनिक, लेकिन व्यवस्था में अबतक सुधार नहीं हो पाया है।इस संदर्भ में आरसीएमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष व् विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने क्षेत्र के महाप्रबंधक से हस्तक्षेप कर निराकरण हेतु अनुरोध किया है, ताकि रहिवासियों को समुचित पेयजल उपलब्ध हो सके और पानी की बर्बादी न हो।
![]()













Leave a Reply