Advertisement

पत्रकारिता दिवस पर निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता पर अशोकजी को साधुवाद

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड (जैनामोड़) रहिवासी एवं प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने जो विचार व्यक्त किए हैं,वह वास्तव में प्रसंशनीय है।

पत्रकारिता दिवस पर मंडल ने लिखा है कि निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता से समाज, राज्य, राष्ट्र में व्याप्त कठिन से कठिन समस्याओं के समाधान अपेक्षित है। एक कलम के योद्धा की ताकत को उन्होंने बड़ी बारीकी से जानने का प्रयास किया है। वे पार्टी के रहकर अनेक पदो के दायित्व का निर्वाहन बखूबी कर रहे हैं।

इन्होंने यह भी लिखा है कि निरंतर कार्य करने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ स्वतंत्रता के अधिकार को आधार बनने वाले सभी पत्रकार बंधुओ को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। निष्पक्ष समाचार पत्र ‘जगत प्रहरी’ की ओर से इन्हे साधुवाद।

प्रदेश ओबीसी स्टेट कोऑडिनेटर राहुल, सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका तथा संकटमोचन हनुमान मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष सह बांधडीह-जैनामोड़ बजरंगबली सेवा समिति से जुड़कर अपने दायित्वों को निभा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *