Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर सत्यलोक संस्था ने बच्चों संग मनाया आज़ादी का पर्व

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सत्यलोक संस्था ने बीते 15 अगस्त को हजारीबाग जिला के हद में नेरकी एवं बोकारो जिला के हद में नवाडीह, स्वांग तथा पिपराडीह में कार्यक्रम आयोजित किया।
उपरोक्त स्थलों में वर्षों से नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सत्यलोक संस्था द्वारा बिस्किट और टॉफियां वितरित की गयी। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जानकारी देते हुए सत्यलोक के संस्थापक डॉ एस एन राय ने कहा कि संस्था के सदस्यों ने बच्चों को स्वतंत्रता का वास्तविक महत्व समझाते हुए बताया कि आज़ादी केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प दिलाया। इसी क्रम में नवाडीह के बाजारटांड़ स्थित संस्था के नवनिर्मित कार्यालय प्रांगण में संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से लालमोहन कुमार, प्रधानाध्यापक सह सचिव, एनपीएस विद्यालय गोरियारीटांड़ रूपलाल महतो, पूर्व प्रधानाध्यापक, एनपीएस बगजोबरा जानकी देवी, अशोक रजक, पवन शर्मा, नारायण महतो, पच्चु रवानी, मनीषा कुमारी, साथ ही भूषण उच्च विद्यालय की छात्राएं एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में संस्था के लगभग सभी सक्रिय सदस्य मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में राष्ट्र की अखंडता, एकता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *