Advertisement

नगर परिषद व् नगर निगम का दर्जा मिलने पर माले ने निकाला विजय जुलूस

ताजपुर को अनुमंडल,विधानसभा व् रेल का दर्जा देने को ले होगा संघर्ष तेज-बंदना सिंह
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर प्रखंडवासियों समेत भाकपा माले के लंबे संघर्ष से ताजपुर बाजार को नगर परिषद का दर्जा मिलने की खुशी में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने हर्ष वयक्त किया। माले कार्यकर्ताओं ने 27 दिसंबर को ताजपुर के मोतीपुर वार्ड-10 से अपने-अपने हाथों में कार्डबोर्ड, झंडे, बैनर लेकर एक- दूसरे को अबीर लगाते हुए डफली की गुंज पर विजय जुलूस निकाला। मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए जुलूस बाजार क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद गांधी चौक पर सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले समेत प्रखंडवासियों के लंबे संघर्ष के बाद सरकार की नींद टूटी और ताजपुर को नगर परिषद, समस्तीपुर को नगर निगम समेत पटोरी को नगर परिषद, मुसरीधरारी एवं सरायरंजन को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। यह खुशी की बात है। अब इन क्षेत्रों के विकास के लिए अलग से ऐजेंडा बनेगा। उन्होंने सरकारी मंशा पर शक जाहिर करते हुए कहा कि इस दर्जा का सरकारी उद्देश्य मात्र टैक्स वसूलना नहीं बल्कि विकास करना होना चाहिए। इसे लेकर भाकपा माले संघर्ष जारी रखेगी। ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि ताजपुर को अनुमंडल, विधानसभा व् रेल का दर्जा देने को लेकर अब संघर्ष और तेज करने की जरुरत है। मौके पर ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, बासुदेव राय, मुकेश कुमार गुप्ता, आशिफ होदा, मो. एजाज, अरशद कमाल बबलू, मो. मुन्ना, मोतीलाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, जीतेंद्र सहनी, रामबाबू सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, अमरेश सिंह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर ताजपुर को पुनः अनुमंडल, विधानसभा समेत रेल की दर्जे देने की मांग पर आंदोलन तेज करने की ताजपुरवासियों से अपील की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *