Advertisement

मारपीट मे वृद्ध महिला घायल, अस्पताल मे इलाजरत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडेबाजार रहिवासी संजय पासवान की मां कौशल्या देवी को पड़ोसियों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे कौशल्या देवी के शरीर पर काफी गहरे जख्म हो गए।

बताया जाता है कि घटना के बाद घर वाले उन्हे इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी मे भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज की जा रही है। अस्पताल मे मौजूद घायल कौशल्या देवी की पोती मेघा कुमारी और वर्षा कुमारी ने 10 जुलाई को बताया कि उसके पापा संजय पासवान ने घर के एसबेसटस सीट के उपर तिरपाल बिछा रहे थे।

उसी समय पड़ोसी चंदन नाग और उनकी पत्नी लीली नाग ने उसकी दादी के साथ मारपीट किया, जिससे दादी घायल हो गई। बताया जाता है कि पीड़िता के पुत्र ने घटना की लिखित जानकारी गांधीनगर थाना को दी है। इस संबंध में गांधीनगर थाना प्रभारी पिंटू महथा ने कहा कि मामले की जानकरी है और जांच पड़ताल की जा रही है।उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *