Advertisement

शहीद दिवस आयोजन को लेकर पदाधिकारीयों ने गुवा के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा में आगामी 8 सितम्बर को आयोजित होने वाली शहीद दिवस की तैयारी एवं सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने 2 सितंबर को स्थलीय निरिक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस व् प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने गुवा का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने शहीद स्मारक, एरोड्राम, कार्यक्रम स्थल, वीआईपी के आवागमन व ठहरने तथा नेताओं व कार्यकर्ताओं की गाड़ियों की पार्किंग हिरजी हाटिंग में बनाने एवं खाने की व्यवस्था करने को लेकर आदि स्थानों का निरीक्षण व सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को व्याप्त खामियों को दूर करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये।

ज्ञात हो कि, शहीद दिवस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे कई मंत्री, विधायक, सांसद सहित बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। इनकी सुरक्षा व व्यवस्था में कोई चूक नहीं हो, इस हेतु यह दौरा किया गया। बताया जाता है कि दौरा के बाद उपयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारी के साथ सेल गुवा क्लब के लौंज में बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान डीडीसी संदीप मीणा, सदर एसडीओ, एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव, मनोहरपुर के एसडीओ, एसडीपीओ, इन्स्पेक्टर, थाना प्रभारी नीतीश कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *