Advertisement

मंडल रेल कार्यालय में राजभाषा हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय में 26 सितंबर को राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के तहत हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। राजभाषा पखवाड़ा के तहत लगातार कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 14 सितंबर से 30 सितंबर तक रेल मंत्रालय के निर्देश पर सोनपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की कड़ी में बीते 25 सितंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोनपुर में अधिकारियों के लिए राजभाषा हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आयोजित प्रतियोगिता में मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद, अपर मंडल रेल प्रबंधक वन, अपर मंडल रेल प्रबंधक टू सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजभाषा हिंदी एवं हिंदी साहित्य से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *