Advertisement

अधिकारी जनता के सब्र की परीक्षा नहीं ले अन्यथा कार्यालय आना मुश्किल होगा-सुरेंद्र

चौथे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के दलित-गरीबों द्वारा जमा किये गये फार्म पर 72 हजार से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने, भूमिहीनों को वासभूमि, कच्चा मकान वाले को पक्का मकान देने, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, महिलाओं के समूह का लोन माफ करने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने एवं 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने, वृद्धावस्था, मोसमाती एवं दिव्यांग पेंशन 4 हजार रूपए करने, राशन में दाल-तेल तथा चीनी आदि शामिल करने, मनरेगा में लूट-भ्रष्टाचार बंद करने, अधूरे एवं खराब मोटर तथा जलमिनार को ठीक कर सभी वार्डों में पेय जलापूर्ति करने आदि मांगों को लेकर भाकपा माले एवं खेग्रामस द्वारा बीते माह 28 सितंबर से ताजपुर अंचल-प्रखंड कार्यालय पर शुरू अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन कार्यालय अवधि में 3 अक्टूबर को चौथे दिन भी जारी रहा।

इस दौरान प्रखंड, मनरेगा एवं अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। भाकपा माले नेताओं ने अपने हाथों में झंडा, बैनर एवं मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर जोर-जोर से नारे लगा रहे थे। यहां कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। मौके पर सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सभा में अपने संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सिंह ने कहा कि आय प्रमाण-पत्र, भूमि एवं आवास से संबंधित 548 फार्म भरकर 22 अगस्त को जमा किया गया था। आज तक प्रमाण-पत्र बनाना शुरू नहीं किया गया। भूमि एवं आवास का फार्म भी पेंडिंग है।

उन्होंने कहा कि कार्यालय पर दलाल-विचौलिया का कब्जा है। अधिकारी मानमानीपन पर उतर आये हैं। नल-जल योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। दो नंबर टंकी, मोटर, पाईप का इस्तेमाल किया गया है। मोतीपुर वार्ड-27 का पेयजलापूर्ति महीने भर से बंद है। उन्होंने कहा कि वार्ड-26 का भी मोटर जला हुआ है। प्राक्कलन का पूरा राशि उठाव के बाबजूद दर्जनों नलजल अबतक अधूरा है। बीडीओ से शिकायत करने पर पीएचईडी जेई एवं पीएचईडी जेई से शिकायत करने पर बीडीओ के पास भेज दिया जाता है।

फिर नगर परिषद क्षेत्र में कार्यपालक अभियंता के पास। दौड़ा-दौड़ी तो खूब होता है लेकिन पेय जलापूर्ति नहीं होता। यह जनविरोधी कदम है और इसके खिलाफ भाकपा माले एवं खेग्रामस दे अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं अंचल के अधिकारी जनता के सब्र की परीक्षा नहीं ले, अन्यथा उनका कार्यालय आना मुश्किल हो जायेगा।

सभा को जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा, प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज, मो कयूम, राजदेव प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, सुलेखा कुमारी, रतन सिंह, रंजू कुमारी, रामचंद्र पासवान, मुंशीलाल राय, नीलम देवी, रजिया देवी आदि ने संबोधित किया। सभा में मांग पूरा होने तक अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन कार्यालय अवधि में जारी रखने की घोषणा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *