Advertisement

फर्जीवाड़ा में सबूत के बाबजूद मामला दर्ज करने से कतरा रहे अधिकारी-सुरेन्द्र

मामला दर्ज होने तक आगामी 16 दिसंबर से प्रखंड पर आहूत घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन जारी रहेगा-माले
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। पोखर उड़ाही के नाम पर ताजपुर (Tajpur) के मुखिया सहित अधिकारियों द्वारा फर्जीवारा के सबूत उपलब्ध कराये जाने के बावजूद अबतक मामला दर्ज नहीं किया गया है। यह घोर आश्चर्य की बात है। उक्त बातें 12 दिसंबर को भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह (Surendra prashad singh) ने कही।
समस्तीपुर जिला के हद में पानी भरा ताजपुर पंचायत के पांडे पोखर का मिट्टी उड़ाही के नाम पर 9 लाख रूपये फर्जीवाड़ा का बहुचर्चित मामले में तमाम सबूत बीडीओ, एसडीओ, डीडीसी आदि को उपलब्ध कराने के बाबजूद अबतक मामला दर्ज नहीं किए जाने से आक्रोशित भाकपा माले के कार्यकर्ता भीषण ठंढ़ के बाबजूद आगामी 16 दिसंबर से प्रखंड मुख्यालय पर पूरी तैयारी के साथ अनिश्चितकालीन घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन चलाने की घोषणा की है। इसे लेकर भाकपा माले प्रखंड सचिव सिंह ने 12 दिसंबर को बीडीओ को स्मार-पत्र देने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ताजपुर पंचायत के वार्ड-5 स्थित पांडे पोखर पानी से लबालब भरा हुआ है। बाबजूद इसके पोखर से मिट्टी उड़ाही के नाम पर मुखिया जवाहर साह द्वारा कुछ अधिकारियों एवं कर्मियों की मिलीभगत से 9 लाख रूपये का फर्जीवाड़ा किया गया है। माले नेता सिंह द्वारा सूचना अधिकार से निकाले गये मास्टर रौल का कॉपी शिकायती आवेदन के साथ संलग्न कर अधिकारियों को देकर फर्जीवाड़ा का जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी लेकिन अधिकारी कारबाई करने से कतरा रहे हैं। भ्रष्टाचार के ऐसे अनेक मामले प्रखंड में है।
अधिकरियों के इस जन विरोधी रवैया के खिलाफ माले के झंडे-बैनर तले 16 दिसंबर से प्रखंड पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन शुरू किया जाएगा जो एफआईआर दर्ज किए जाने तक जारी रहेगा। माले नेता सुरेन्द्र ने महागठबंधन के अलावे तमाम दलों, संगठनों के साथ समस्त ताजपुरवासियों से आंदोलन में सहयोग देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *