Advertisement

कम्युनिटी हॉल बेरमो में छत्तीसगढ़ी एकता मंच की एकदिवसीय सम्मेलन संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कम्युनिटी हॉल बेरमो में 30 जनवरी को छत्तीसगढ़ी एकता मंच प्रदेश सम्मेलन का आयोजन किया गया।

बेरमो चार नंबर स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन छत्तीसगढ़ी एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता लक्ष कुमार नारंग और संचालन सनत कुमार ने किया। बोकारो जिला कमेटी की ओर से आयोजित एक दिवसीय प्रदेश सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी एकता मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्य गण द्वारा महात्मा गांधी और स्वर्गीय गुलाब सिंह सरदार को श्रद्धांजलि दी गई। साथ हीं एक मिनट का मौन रखा गया। साथ हीं छत्तीसगढ़ी एकता मंच के सम्मानित पदाधिकारीयों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर मंच का पुराना झारखंड प्रदेश कमेटी को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भंग किया गया। साथ हीं छत्तीसगढ़ी विकास मंच केंद्रीय कमेटी को भी भंग किया गया। उसके बाद झारखंड प्रदेश के नए कमेटी का गठन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में रामनारायण आदित्य, महासचिव भोलाराम भारती और कोषाध्यक्ष रंजीत खुराना को चयनित किया गया। वहीं सम्मेलन में मंच सलाहकार समिति में लक्ष कुमार नारंग, जागेश्वर चौहान, मोहन रात्रे, भगतराम साहू, श्याम नारायण सतनामी, सेठ राम बंजारे, नारायण निराला आदि को चुना गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मंडली में बोकारो जिला अध्यक्ष सनत कुमार, उपाध्यक्ष फुलकुमार, सचिव जगदीश भारती, करताल सिंह, रंजीत खुराना, दिलीप कुमार निषाद आदि को शामिल किया गया। सम्मेलन में उपरोक्त के अलावा चांद शरद निराला, संतोष दास, भुनेश्वर प्रसाद यादव, राम नारायण आदित्य, मुकेश साहू, महेंद्र भारती, प्रह्लाद निखील, भोज नारायण, किशोर साहू, तारा चंद, प्रेम लाल, रुद्र कुमार, रमेश कुमार खुटें आदि के अलावा कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *