Advertisement

गोविंदपुर फेस टू खुली खदान में भूमि पूजन कर ओबी निकासी प्रारंभ

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर फेस टू खुली खदान में भूमि पूजन कर ओबी निकासी का कार्य 5 फरवरी से प्रारंभ किया गया। यहां ओबी निकासी का कार्य निविदा रांची की कम्पनी बीकेटी कोर्प को दिया गया है।

भूमि पूजन में कम्पनी के प्रोपराइटर बिरेंद्र कुमार त्रिपाठी, सीओ शैलेश पंसारी सहित सीसीएल कथारा श्रेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, स्वांग-गोबिंदपुर फेज टू के परियोजना पदाधिकारी एके तिवारी मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित थे।

जानकारी देते हुए प्रोपराइटर बीके त्रिपाठी ने बताया कि गोविंदपुर फेस टू खुली खदान से प्रतिदिन लगभग 15 हजार क्यूबीक मीटर ओबी निकासी का कार्य होगा। ओबी निकासी का यह कार्य निविदा 18 महीनों का है। निकाला गया ओबी गोविंदपुर परियोजना के अन्दर ही पे-लोडर एवं हाइवा डंफरो द्वारा ओबी यार्ड में डंप किया जाएगा। कहा कि ओबी निकासी कार्य में स्थानीय विस्थापित बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष उत्खनन अभिजीत दत्ता, कम्पनी के साइड इंचार्ज बीरेंद्र यादव, आकाश कुमार, विस्थापित नेता नरेश राम महतो, चंद्रिका रजक, खुशी प्रजापति, अमित घासी, बीएन महतो सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *