Advertisement

संविधान दिवस पर ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा ने कर्मचारियों एवं विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों को संविधान की शपथ दिलाई।

संविधान दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक सिन्हा ने कहा कि संविधान हमें जीने का अधिकार, देश के किसी भी हिस्से में बसने, जीवन यापन करने और स्वतंत्र रूप से रहने का अधिकार देता है। आज के मौके पर संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों के प्रति हम सभी नत मस्तक हैं, जिसके कारण हमें अनेकों प्रकार का अधिकार मिल रहा है।

सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, शालिनी यादव, अरुण कुमार यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, विनय कुमार सिंह, राजू बुकीया, जयनाथ मेहता आदि ने भी यहां संविधान को अपने जीवन में शत प्रतिशत अपनाने की शपथ ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *