राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में 28 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्लांट के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कामगारों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक राजेश विश्वास, उप महाप्रबंधक अखिलेंदु सिंह, अजय कैस, तिताबुर रहमान, सरफराज शेख, सूरज तिवारी, अरघा बसु सहित परियोजना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ प्रबंधक (विजिलेंस) महबूबुल हक के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों एवं परियोजना में कार्यरत संविदाकारों ने भी शपथ ग्रहण कर भ्रष्टाचार-मुक्त कार्य संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
![]()













Leave a Reply