चर्चित शास्त्रीय गायक पं. रामप्रकाश मिश्र के गायिकी से दर्शक भाव विभोर
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के सुप्रतिष्ठित शास्त्रीय संगीत गायक पंडित रामप्रकाश मिश्र ने 2 दिसंबर को सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में हरिहरनाथ महोत्सव के दूसरे एवं अंतिम दिन अपनी गायिकी से दर्शकों को भाव -विभोर कर दिया।
पं. रामप्रकाश मिश्र ने कार्यक्रम की शुरुआत राग योग में छोटा ख्याल तीन ताल में अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद इसी राग में छोटा ख्याल एक ताल में फिर तराना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अगली कड़ी में दादरा और उसके बाद भजन “हे गोविंद राखो शरण गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके साथ हारमोनियम पर रवि शंकर नारायण सिंह, तबला पर अनीश अनु, तानपुरा पर आर्यन कश्यप ने संगत किया।
इस अवसर पर सारण जिला प्रशासन की ओर से पंडित रामप्रकाश मिश्र को सोनपुर मेला का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply