Advertisement

झारखंड में ब्लैक फंगस से 24 घंटे में तीन की मौत

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले अब 400 के लगभग बचे हैं। हर रोज आनेवाले नये संक्रमण के केस में भले ही कमी हुई है, पर ब्लैक फंगस के कई मामले सामने आये हैं। झारखंड (Jharkhand) में पिछले चौबीस घंटे में ब्लैक फंगस से तीन मरीजो की मौत हो गयी है। इसके अलावा 12 जुलाई को रांची में ब्लैक फंगस के तीन नये केस मिले हैं।

झारखंड की राजधानी रांची में ब्लैक फंगस की दस्तक से एक बार फिर हेल्थ डिपार्टमेंट की नींद उड़ गयी है। रांची में तीन नये केस मिलने के बाद झारखंड में यह आंकड़ा 156 पर पहुंच गया है। जबकि इससे मरने वालों की संख्या 29 पहुंच गयी है।

रिकवरी की बात करें तो अब तक 78 लोग इस बीमारी से ठीक होकर घर जा चुके हैं। झारखंड में ब्लैक फंगस के 98 कंफर्म केस हैं, जबकि 58 सस्पेक्टेड मामले सामने आ चुका है। ज्ञात हो कि झारखंड सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। साथ ही सरकार द्वारा राज्य के तमाम अस्पतालों में इलाज के लिए समुचित इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है।
L

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *