Advertisement

तबला वादक केशव सिंह का निधन, गिरिडीह में शोक

गिरिडीह। प्रसिद्ध संगीतज्ञ गुरु स्व. वीरेंद्र नारायण सिंह के बड़े पुत्र तबला वादक केशव सिंह का देवघर एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 66 साल के थे और गोल ब्लाडर में स्टोन की समस्या से जूझ रहे थे। रांची के एक हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद भी उनका इलाज चल रहा था।

वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और भाई दयाशंकर सिंह, रविशंकर सिंह का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर गिरिडीह में फैलते ही सभी मर्माहत हो गए। वे किसी भी कलाकार के साथ तबला संगत में माहिर थे। चाहे शास्त्रीय संगीत हो या सुगम संगीत, तबले पर पकड़ उनकी बहुत ही अच्छी थी। गिरिडीह के हर कलाकार उनके चाहने वाले हैं।

उनके निधन पर कला संगम परिवार ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में संरक्षक राजेन्द्र बगेड़िया, सचिव सतीश कुंदन, अंजनी सिन्हा, मोर मुकुट केडिया, मनोज केडिया, नयनदीप सिन्हा, मनोज कुमार मुन्ना, सुनील मंथन शर्मा, नीतीश आनंद, रमाकांत मिश्रा, राजेश सिन्हा, प्रो. अनुज कुमार, चंद्रमोहन प्रसाद, राजीव रंजन, बिनय बक्शी, जयंत, रविश आनंद, सिद्धांत रंजन, बिनोद शर्मा, कृष्णा बगेड़िया, राजकमल राजेश, सुनील लाभ,सुजय गुप्ता, मदन मंजर्वे, कृष्ण कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, सुनील भूषण सहित अन्य कई कलाकार शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *