फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। झारखंड सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मांडर विधायक बंधु तिर्की ने 21 अक्टूबर को तुपकाडीह, परसाडीह, जैनामोड़, भसकी, अराजु के साथ अनेक जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।
नुक्कड़ सभा में मंत्री बंधु तिर्की ने जेएमएम, आरजेडी, कांग्रेस के साझा उम्मीदवार कुमार जयमंगल सिंह के पक्ष में मतदाताओं को आगामी 3 नवंबर को मतदान करने की विनती की। ताकि झारखंड के हेमंत सोरेन की सरकार की मजबूती बनी रहे। इस मौके पर जरीडीह अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अकबर अंसारी, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल, तांतरी मुखिया निरंजन मिश्रा, अख्तर अंसारी, इसरार अहमद, पुनीत महतो, तिलू साव, छोटू कुमार, गुड्डू अंसारी आदि अनेकों लोगों ने सभा को संबोधित किया एवं जयमंगल सिंह को जिताने का संकल्प के साथ क्षेत्र के दौरे भी किए।
![]()












Leave a Reply