राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। देश के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता द्वारा किए गए मुख्य न्यायाधीश के अपमान के विरोध में झारखंड राज्य एससी एसटी अधिकार मोर्चा के बैनर तले 12 अक्टूबर को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल में आयोजित किया गया।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य एससी-एसटी अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राम ने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस बी.आर. गवई के ऊपर एक अधिवक्ता ने जूता फेंक कर अपमान किया। यह दलितों के ऊपर अत्याचार है। जो सरासर गलत है। इसका विरोध हर वर्ग व संगठन कर रहा है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ बीते 11 अक्टूबर को तेनुघाट स्थित बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा को भी मांग पत्र झारखंड राज्य एससी एसटी अधिकार मोर्चा द्वारा दिया जा चुका है।
उन्होंने 13 अक्टूबर को घोषित जुलूस में भी शामिल होकर विरोध आंदोलन को और धार दार बनाने की घोषणा की।
नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता दिपक बौद्ध एवं संचालन राज कुमार राम ने किया। सभा को जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति सुदेश भुइयां सहित गणेश राम, सुषमा देवी, सरजु रजक, रामलाल पासवान, गेविन्द राम, राम प्रसाद राम, महेन्द्र पासवान, दिपक राम, बबन राम, विजय राम, सागर राम, प्रदिप राय व् कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply