रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। एन पी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज चिरा चास बोकारो द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 29 जनवरी को आईक्यूएसी व् एनएसएस के सौजन्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन तथा बोर्ड के माध्यम से रैली निकाली गई। चिरा चास स्थित पांडेपुल तक पहुंच कर लोगों को भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने की जानकारी दी गई। समाज के प्रबुद्ध जनों को सड़क सुरक्षा नियम के तहत दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना, मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना, नशे में वाहन ना चलाना, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क संकेतों का पालन करना इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आम रहिवासियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश उत्कर्ष, अनीता सिंह, निदेशक पांडा इंटरनेशनल स्कूल, संजीव कुमार एचओडी, आर एन शर्मा प्रभारी प्राचार्य, प्रो. सीमा सिंह, प्रो. रुपलता सिंह, प्रो. संचिता गोस्वामी, प्रो. अखिलेश कुमार, प्रो. भारती कुमारी, प्रो. नीलू कुमारी, प्रो. प्रदीप विश्वकर्मा, प्रो. कुमकुम कुमारी, आईपी सिंह, अनामिका कुमारी, राजेश कुमार, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply