Advertisement

अब ठेकाकर्मी शोषण बर्दाश्त करने को तैयार नहीं-बी के चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो इस्पात संयंत्र कोक ओवेन एन्ड कोक केमिकल विभाग के ठेकाकर्मीयों ने 23 अगस्त को जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी के नेतृत्व मे बैर्टी नम्बर-4 से भारी बरसात में भी लगभग 500 की संख्या मे उपस्थित होकर आर्थिक और मानसिक शोषण के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रर्दशन किया।

जानकारी देते हुए जय झारखंड मजदूर समाज के कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी ने बताया कि यूनियन के बैनर तले सैकड़ो ठेका मजदूर जोरदार आक्रोश प्रर्दशन करते हुए मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय तक जुलूस के साथ पहुंचकर गगनभेदी नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विभागीय नेता और युनियन के संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में प्रबंधन को खुली चूनौती देते हुए कहा कि अब किसी भी परिस्थिति मे शोषण बर्दाश्त नही करेंगे, जो बर्षों से उनके साथ होता रहा है। क्योंकि मजदूरों के साथ जय झारखंड मजदूर समाज है। अपने संक्षिप्त संबोधन मे युनियन महामंत्री बी के चौधरी ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों के इस आक्रोश भरे चेतावनी को हल्के मे लेने की गलती नहीं करें प्रबंधन। क्योंकि, कोक ओवेन के तरह प्लांट के हर विभाग मे कार्यरत ठेकाकर्मीयों मे प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है,, जो कभी भी प्लांट का चक्का जाम करने मे सक्षम है। कहा कि प्रबंधन भलि भांति जानती हैं कि आज उत्पादन और मुनाफा मे ठेकाकर्मीयों का 90 प्रतिशत योगदान है।

वह भी स्थाई नेचर का काम जो पहले इस्पातकर्मी किया करते थे, उनके सेवानिवृत होने के बाद आज यही ठेकाकर्मी कर रहे है। कहा कि आपके पास 25 अगस्त तक का समय है, क्योंकि 12,13 अगस्त को हीं हमारी युनियन ने मांग-पत्र सह हड़ताल नोटिस दिया था, जिसपर सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय धनबाद मे हुए त्रिपक्षीय बार्ता मे प्रबंधन ने 25 अगस्त तक मांगो को पूरा करने का समय ले लिया था। इस बीच प्रबंधन ने हमसे बात कर कोक शर्टिंग प्लांट मे जो पहले पूरे महिना काम नही देकर महिना मे मात्र 21और 22 दिन काम देता था, अब अगस्त से पूरे महिना काम देने पर सहमति दे चूका है।

जिसका हमारे साथ 92 मजदूर विभाग के मुख्य महाप्रबंधक बी प्रसाद सहाव का स्वागत करते हैं। महामंत्री चौधरी ने प्रबंधन को सुझाव देते हुए कहा कि बचे मांगो को 25 अगस्त को सहायक श्रमायुक्त के पास प्रस्तावित वार्ता मे सभी मांगो को पूरा करने के लिए सहमति देने का काम करेंगे, जिसमे केन्टीन, साईकिल, रात्री भत्ता, क्वार्टर, इन्सेंटिव रिवार्ड, एसडब्लू का बीजीएच मे ईलाज, समयबद्ध प्रमोशन, इस्पातकर्मीयों की तरह मृत्युपरान्त ठेकाकर्मियों के आश्रित को नियोजन, मेडिकल जांच और सेफ्टी मे लगे दिनों का हाजरी, अभी भी विभाग मे कहीं कहीं मनी कट हो रहा है। उस पर शत प्रतिशत रोक इत्यादि मांगे शामिल है।

सभा प्रदर्शन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, एस के सिंह, अनिल कुमार, सी के एस मुण्डा, रौशन कुमार, आर भी सिंह, आई अहमद, आर आर सोरेन, सुरेश प्रसाद, बिनोद कुमार, रमा रवानी, ए के मन्डल, रामेश्वर मांझी, मनोज एक्का, राजेन्द्र प्रसाद, दिलीप कुमार, विश्वजीत महंती, नासिर अहमद खान, उत्तम कुमार, तुलसी दास, रवि राय, सुजीत महतो, अजय अदक, नकुल दास, दिलीप मंडल, प्रकाश महली, राजेश दास, पिन्टू कुमार ,मनोज कुमार सिंह, मुमताज अन्सारी, एस एन सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *