Advertisement

इवीएम मॉक पोल में एक भी मशीन में त्रुटि नहीं आना गुणवत्ता का द्योतक-अमन समीर

जिलाधिकारी द्वारा सफलतापूर्वक इवीएम एफएलसी कार्य, सील किया गया वेयरहाउस

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। एफएलसी ओके इवीएम के मॉक पोल में एक भी मशीन में त्रुटि नहीं आना कार्य की गुणवत्ता का द्योतक है। दो प्रतिशत इवीएम पर पांच सौ मॉक पोल कार्य के निरीक्षण के दौरान 29 मई को सारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर ने संतुष्टि का इजहार किया।

उन्होंने कहा कि जितनी सूक्ष्मता, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ इवीएम का एफएलसी होता है, चुनाव के दौरान मशीनों में परेशानी की संभावना उतनी ही कम होती है। उन्होंने कहा कि कार्य में लगे अधिकारी, कोषांग कर्मी, इसीआईएल इंजीनियर और मास्टर ट्रेनर ने पूरी तन्मयता, सतर्कता और कुशलता से कार्य को अंजाम दिया है। कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी समीर ने चुनाव आयोग के एसओपी का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस को सील करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार इवीएम और वीवी पैट बिल्डिंग के हर फ्लोर को डबल लॉक में सील किया गया। ताले को भी चपरा व जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सील व् मुहरबंद किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी है।

नोडल पदाधिकारी सह डीएमडब्लूओ रवि प्रकाश ने बताया कि अंतिम रूप से 6099 बीयू, 4948 सीयू और 6077 वीवी पैट चुनाव में उपयोग के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एसओपी के प्रावधान के अनुसार एक ताले की सभी चाभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के पास और दूसरे ताले की सभी चाभियां उप निर्वाचन पदाधिकारी की अभिरक्षा में रखा जाता है। आदेश होने पर दोनों अधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी राजनीतिक दलों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ ही सील खोलते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *