रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय आजसू पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक 21 फरवरी को गिरिडीह जिला के हद में पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के मधुवन में आयोजित किया गया।
पार्टी पदाधिकारियों की इस बैठक को मुख्य अतिथि पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो द्वारा संबोधित करते हुए संगठन विस्तार हेतु मुख्य बिंदुओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक को पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद सहित गोमिया के पूर्व विधायक सह पार्टी महासचिव डॉ लंबोदर महतो, मांडू विधायक तिवारी महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, दीपक महतो आदि ने भी संबोधित किया।
आयोजित बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के महासचिव यशोदा देवी, महासचिव विजय साहू, सुधा देवी, बबीता कुमारी, टिकैत महतो, गुड्डू यादव, सचिन महतो, दिलीप दांगी, मंटू महतो, परमेश्वर महतो, शिवलाल दांगी, प्रियंका शर्मा, खुशबू कुमारी, नवीन महतो, परवाज़ खान, अनूप पांडेय, कम्पू यादव, करण महतो, संजय मेहता, बबलू महतो के साथ साथ प्रमंडल क्षेत्र के सातों जिला के पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply