आयुक्त ने गोमियां, बेरमो व् बोकारो के मतदान केंद्रों का बीएलओ से ली जानकारी
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने 10 अप्रैल को बोकारो जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा की।
जानकारी के अनुसार प्रमंडल आयुक्त को बोकारो परिसदन में पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह बोकारो उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव द्वारा पौधा देकर स्वागत किया गया।
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त ने परिसदन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी), उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रगति कार्य की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

इससे पूर्व, प्रमंडल आयुक्त ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रमवार बेरमो, गोमियां एवं बोकारो विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
आयुक्त किस्पोट्टा द्वारा गोमियां विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड के मतदान केंद्र क्रमांक 240 उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्लाक कालोनी पेटरवार, मतदान केंद्र क्रमांक 251, 252, 253 एवं 254 राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय गागा, मतदान केंद्र क्रमांक 249 उत्क्रमित राजकीयकृत मध्य विद्यालय दारिद, बेरमो विधानसभा क्षेत्र के जरीडीह प्रखंड के मतदान केंद्र क्रमांक 294, आदि।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मांझीडीह, मतदान केंद्र क्रमांक 295, 296, 297, 298 मध्य विद्यालय बांधडीह, मतदान केंद्र क्रमांक 288, 289, 291, 292 उच्च विद्यालय बांधडीह एवं बोकारो विधानसभा क्षेत्र के चास प्रखंड के मतदान केंद्र क्रमांक 138, 139, 140 होली क्रास स्कूल एवं मतदान केंद्र क्रमांक 122, 123, 124, 125 मध्य विद्यालय माराफारी आदि का निरीक्षण किया।
मतदान केंद्र निरिक्षण के दौरान आयुक्त ने मतदान केंद्र में उपलब्ध दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, पेयजल, शौचालय, बिजली, वरिष्ठ मतदाताओं को मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) से कई सवाल जवाब भी किया। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर, संबंधित प्रखंडों के सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ/सीओ आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply