Advertisement

अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर किया गया नामांकन पत्र दाखिल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची के आदेश के आलोक में अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024/26 का चुनाव को लेकर 6 दिसंबर को नामांकन दाखिल कार्य प्रारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार संघ के अध्यक्ष पद के लिए कामेश्वर मिश्रा एवं बद्री नारायण पोद्दार, उपाध्यक्ष पद के लिए वेंकट हरि विश्वनाथन एवं मोहितोष चक्रवर्ती, महासचिव पद के लिए रमेंद्र कुमार सिन्हा, अभिषेक मिश्रा, वकील महतो एवं वकील प्रसाद महतो, सहायक सचिव प्रशासन पद के लिए शंकर ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद के लिए गणेश तिवारी एवं आनंद श्रीवास्तव, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर प्रसाद तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए अनील कुमार प्रजापति, धर्मवीर कुमार जयसवाल एवं नरोत्तम प्रसाद ने नमांकन पत्र खरीदा।

वहीं अध्यक्ष पद के लिए संघ के निवर्तमान अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं बद्री नारायण पोद्दार, उपाध्यक्ष पद के लिए वेंकट हरि विश्वनाथन, महासचिव पद के लिए रमेंद्र कुमार सिन्हा एवं वकील प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष पद के लिए आनंद श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए अनील कुमार प्रजापति एवं धर्मवीर कुमार जयसवाल ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया।

मालूम हो कि झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक मृत्युजंय कुमार श्रीवास्तव भी तेनुघाट पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया की जानकारी चुनाव पदाधिकारी से ली और उन्हें कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए। चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा, उमेश प्रसाद और बिनोद कुमार गुप्ता द्वारा चुनाव कार्य सम्पन्न कराया जाएगा।

वहीं उनके साथ मनोज कुमार, मजहर जानी और पंकज कुमार झा भी सहयोग करेंगे। उक्त चुनाव में 6, 7 और 9 दिसंबर को नामांकन पत्र खरीदा और दाखिल किया जाएगा। आगामी 10 दिसम्बर को नामांकन पत्र की जांच तथा 11 दिसम्बर को नाम वापसी की तिथि है। आगामी 20 दिसम्बर को मतदान और गिनती होगी। उक्त जानकारी चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *