Advertisement

अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए किया गया नामांकन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 26 नवंबर को भी कई नामांकन किया गया। चुनाव को लेकर तेनुघाट वकालत खाना में गहमा-गहमी तेज होने लगा है।

ज्ञात हो कि अध्यक्ष पद के लिए बीरेंद्र कुमार सिन्हा (Birendra kumar sinha) और मदन गोपाल वर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए नोगेन् चंद्र मंडल और महादेव राम, महासचिव पद के लिए वकील प्रसाद महतो, संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए महेश ठाकुर, चंदरशेखर प्रसाद और राजीव कुमार तिवारी,आदि।

संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए राकेश कुमार, रीतेश कुमार जयसवाल और तेजू करमाली, कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर प्रसाद सिंह और आनंद कुमार श्रीवास्तव, उप कोषाध्यक्ष पद के लिए सुजीत कुमार जयसवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए निरंजन महतो और अव्यय ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसी के साथ बताते चलें कि 10 दिसंबर को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना भी होगा। उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद, सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार लाल एवं विनोद कुमार ने दी। उनके साथ चुनाव सहायक मनोज कुमार एवं मजहर जानी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *