Advertisement

नोवामुंडी मुख्य बाजार रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण से लग रहे जाम से मुक्ति मिली है-अध्यक्ष

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी मुख्य बाजार स्थित रेलवे ओवर ब्रिज इन दिनों क्षेत्र के रहिवासियों को आगमन की बेहतर सुविधा प्रदान कर रहा है।
इस बहुप्रतीक्षित ब्रिज का उद्घघाटन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोना राम सिंकू ने संयुक्त रुप से बीते 4 दिसम्बर को किया था।

इसके बनने से रहिवासियों के आवागमन के लिए सुखद आनंद प्रदान करने वाला मार्ग बन गया है। सच्चाई यह है कि नोवामुंडी, बड़ाजामदा रेल रूट पर मुख्य बाजार पर बने इस पुल का निर्माण कार्य लगभग 5 वर्षो पूर्व शुरू हुआ था। इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य हेवी रेल ट्रैफिक से बार बार लग रहे जाम से राहगीरों को मुक्ति दिलाना था।

इसके लिए रेलवे ने मुख्य बाजार के कई दुकानों को अतिक्रमण मुक्त भी कराया था। परंतु निर्माण गति में बनी सुस्ती राहगीरों को परेशान कर रही थी।

बहरहाल पुल के बन जाने से अब इस मार्ग में यात्रा सुगम हो जायेगी। उक्त तथ्यों की जानकारी कांग्रेस पार्टी प्रखंड अध्यक्ष मनजीत
प्रधान ने देते हुए बताया कि इसके साथ ही बड़ाजामदा एवं किरीबुरू मुख्य मार्ग में भी पड़ने वाले रेल फाटक में भी ओवर ब्रिज बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

इस मार्ग में भी हेवी रेल ट्रैफिक है। यहां राहगीरों को काफी जाम की समस्या होती है।कांग्रेस पार्टी प्रखंड अध्यक्ष मनजीत प्रधान ने कहा कि क्षेत्र की लंबित अन्य स्थानों की सड़क निर्माण के प्रति भी उनके पार्टी के द्वारा सफलतापूर्वक प्रयास जारी है। आने वाले भविष्य में अन्य स्थानों में सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *