राकोमसं क्षेत्रीय कार्यालय में यूनियन की अहम बैठक संपन्न
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की अहम बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राकोमसं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जानी तथा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार ओझा ने किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राकोमसं जोनल प्रभारी एवं कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निर्देश पर मुख्य रूप से यूनियन का फैसला को लेकर दिल्ली रजिस्टार ऑफिस वे स्वयं और बच्चन दुबे दिल्ली के लिए रवाना होंगे जहां यूनियन के पक्ष में मान्यता मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे कथारा क्षेत्र में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की सदस्यता एक नंबर पर है। उन्होंने कहा कि पूर्व में गोविंदपुर में उनके समर्थक सदस्य जहां 14 था जबकि दूसरे गुट का सदस्य संख्या 250 था। आज दशा बदल गया है। आज उनके यूनियन का सदस्य संख्या 250 और दूसरे गुट के 14 सदस्य रह गया है।

कथारा कोलियरी सचिव मोहम्मद फारूक ने कहा कि आज कथारा कोलियरी में राकोमसं का 188 सदस्य संख्या है। इस तरह से आरआर शॉप में भी हमारे सदस्य सबसे अधिक है। लगातार सदस्य संख्या की बढ़ोत्तरी ददई दुबे के प्रति मजदूरों का समर्पित भावना और विश्वास रहा है।
उन्होंने कहा कि जहां तक क्षेत्र में बिजली, पानी और मेडिकल की समस्याएं हैं उसे भी दूर करने के लिए उनका यूनियन लगातार प्रयासरत है। फारूक ने बीते 7 सितंबर को होनेवाले असंगठित मजदूर के प्रदर्शन और धरना के संबंध में कहा कि कथारा महाप्रबंधक के चले जाने के कारण तारीख बदलना पड़ा। उन्होंने असंगठित मजदूर नेताओं के साथ बैठक कर उनके दिन और तारीख तय करने की बात कही।
बैठक में उपरोक्त के अलावा मोहम्मद वकील अंसारी, राजकुमार साव, रविंद्र कुमार पांडेय, बी के श्रीवास्तव, विनोद कुमार, योगेंद्र सोनार, विकास सिंह, गणेश यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
मौके पर सतपाल सिंह, किशुन मंडल, रामेश्वर यादव, अवतार सिंह, राम बिहारी सिन्हा, ब्रजेश सिंह, हेमंत कुमार सिंह, सीताराम तुरी, राजीव सिंह, हरेंद्र सिंह, एसएन रेड्डी, मोची राम खटाई, परशु राम, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद सिकंदर, मोहम्मद नसीम, संजय प्रसाद, सांभा, अशोक घासी सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply