Advertisement

शिक्षा मंत्री जगरनाथ दा की जगह कोई नहीं ले सकता-विधायक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड के कर्मठ एवं जुझारू नेता शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की जगह कोई नहीं ले सकता है। उक्त बातें गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 6 अप्रैल को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर आयोजित शोक सभा में कही।

गोमियां विधायक बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित अपने आवास में शिक्षा मंत्री महतो के आकास्मिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका इस तरह से हमें छोड़ कर जाना अभिभावक विहीन हो जाना है। उन्होंने कहा कि वे झारखंड के कद्दावर नेता थे, जिन्होंने झारखंड आंदोलन में अलग राज्य से लेकर शिक्षा मंत्री तक का सफर तय किया। झारखंड में यह अपूरणीय क्षति है।

जिसे भरा नहीं जा सकता। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। विधायक के रुप में हो या मंत्री के रूप में, उन्होंने जनता की आवाज मुखर होकर उठाई है। उनकी उपलब्धि बहुत बड़ी है। भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने जो विकास का काम किया। इसी के कारण वे अपने क्षेत्र में लोकप्रिय विधायक के रूप में स्थापित हुए। उनका इस तरह से हमें छोड़ कर जाना झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *