Advertisement

नहीं रहें कोल इंडिया के सेवानिवृत महाप्रबंधक उत्खनन एस. एस. सिंह

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। कोल इंडिया की अनुसंगी इकाई सीसीएल से बतौर अभियंता प्रशिक्षु सेवा की शुरुआत कर सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा कोल इंडिया की अनुसंगी इनसीएल से बतौर महाप्रबंधक उत्खनन (सेवानिवृत) श्याम सुंदर सिंह (एस.एस. सिंह) का 5 फरवरी को निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उन्होंने अपने गृहनगर बिहार के लखीसराय में अंतिम सांस ली।

ज्ञात हो कि, दिवंगत महाप्रबंधक (सेवानिवृत) एस. एस. सिंह ने वर्ष 1979 में बोकारो जिला के हद में सीसीएल के कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी में बतौर अभियंता प्रशिक्षु उत्खनन सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद वे यहीं कार्यपालक तथा वरीय कार्यपालक अभियंता के अलावा वर्ष 1992 में अधीक्षण अभियंता में प्रोन्नत होकर ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम कल्याणी बतौर परियोजना अभियंता कार्य किया।

यहां से वे पुनः वर्ष वर्ष 1999 में उप मुख्य अभियंता में प्रोन्नत होकर कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय कर्मशाला जारंगडीह में परियोजना पदाधिकारी बनाये गये। दिवंगत सिंह ने कथारा क्षेत्र से वर्ष 2003 में मुख्य अभियंता में प्रोन्नत होकर कोल इंडिया के अनुसंगी एनसीएल गये, जहां उन्हें महाप्रबंधक उत्खनन के तौर पर कार्य करते हुए वर्ष 2006 में सेवा निवृत हो गये।

दिवंगत सिंह के परिजन सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत होने के बाद से वे अपने गृहनगर लखिसराय में हीं रह रहें थे। जहां 5 फरवरी की सुबह हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गयी। दिवंगत सिंह के एकमात्र पुत्र राजेश कुमार सिंह लखिसराय में हीं स्वरोजगार से जुड़े है। परिजनों के अनुसार दिवंगत सिंह विहंगम योग संत समाज से अपने प्रारम्भ काल से हीं जुड़े रहें तथा अपने जीवन के अंतिम क्षण तक विहंगम योग संत समाज के प्रचार प्रसार करते रहें है।

दिवंगत सिंह के निधन की सूचना पर बेरमो कोयलांचल में शोक की लहर देखी जा रही है। उनके निधन पर उनके साथ काम करनेवाले अधिकारी यथा सी. एस. राय (दरभंगा), के. के. सिंह (मुजफ्फरपुर), एस. पी. साही (मुजफ्फरपुर), अखिलेश शर्मा (जहानाबाद), भरत शर्मा (पटना), जी. पी. चौरसिया(रांची), अरुण कुमार (रांची), दीपनारायण श्रीवास्तव (सिवान) के अलावा बीएन गिरि, अमरनाथ सिंह, श्रीराम साहु, भगवान शर्मा, भगवान साव, दिलीप सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है, तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *