Advertisement

वैशाली जिले में अभी तक किसी उम्मीदवार ने नहीं किया नामांकन दाखिल

जनसुराज के नेता पर आचार संहिता उलंघन का पहला मुकदमा दर्ज

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार विधानसभा के प्रथम चरण का चुनाव आगामी 6 नवंबर को होगा। इसके लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है।बावजूद इसके दो दिन से वैशाली जिला के हद में स्थित अनुमंडल कार्यालयों में सन्नाटा पसरा है।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा वैशाली जिले की 8 विधानसभा सीटों पर नामांकन केंद्रों की तैयारी पूरी कर ली गयी है, लेकिन एक भी उम्मीदवार नामांकन करने के लिए 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को नही पहुंचे। वहीं 12 अक्टूबर को रविवार होने के कारण छुट्टी का दिन है। 13 अक्टूबर को उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन या महागठबंधन के उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हुआ है।

वैशाली जिले की आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाली चार विधानसभा हाजीपुर, लालगंज, राघोपुर और वैशाली का नामांकन हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में होना है। वहीं राजापाकर और महनार विधानसभा का नामांकन महनार अनुमंडल कार्यालय, जबकि पातेपुर और महुआ विधानसभा का महुआ अनुमंडल कार्यालय में नामांकन होगा। सारी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त और अधिकारी कागज लेकर तैयार हैं, लेकिन प्रत्याशी ही नदारद है।क्षेत्र में कई प्रत्याशियों के नाम की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, चाय की दुकानों से लेकर हाजीपुर नामांकन कार्यालय तक हर जगह एक ही चर्चा है किसका टिकट कटेगा, किसका बचेगा?

खास यह कि बीते 11 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार बदलाव यात्रा की अपनी शुरुआत जिले की चर्चित विधानसभा सीट राघोपुर से कर दी है, जहां से राजद के सुप्रीमो तेजस्वी यादव चुनाव लड़ते हैं से की है। प्रशांत किशोर के बदलाव यात्रा में राघोपुर में उनकी बातें सुनने और उनके साथ युवाओं का जन सैलाब था।

साथ ही अनुमति से अधिक गाड़ियों का काफिला भी था। इसे लेकर निर्वाचित पदाधिकारी ने यात्रा के आयोजक जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष राघोपुर के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी राघोपुर द्वारा किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *