एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी के दिशा-निर्देश में 16 जून को बोकारो इस्पात स्थित एफएसएनएल एरिया के मदन केन्टीन मे विभागीय कर्मचारीयों एवं ठेकाकर्मीयों की बैठक की गयी। अध्यक्षता विभाग के युनियन अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने किया। बैठक में सैकड़ो मजदूरों ने भाग लिया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए जय झारखंड मजदूर समाज के संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने कहा कि एफएसएनएल में वर्ष 2018 से कोई भी युनियन का चुनाव नही होने के कारण रिकोनाईज्ड नही है। जिसके कारण कम्पनी मे काम करने वाले मजदूरों के समस्याओं एवं कम्पनी का प्रोडक्शन प्रोडिक्टीविटी का निर्णायक फैसला हेतु गठित जेएफसी की बैठक मे बोकारो युनिट से मजदूरों का प्रतिनिधित्व नही हो रहा है।
यह लेवर एक्ट का सरासर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज 2018 मे दो दिवसीय हड़ताल नोटिस दिया था, जिसपर सहायक श्रमायुक्त (केन्द्रीय) धनबाद मे त्रिपक्षीय बार्ता मे प्रबंधन से लिखित समझौता हुआ था कि कम्पनी युनियन का चूनाव कराएगी, लेकिन 2025 जाने को है। अभी भी कम्पनी टाल-मटोल कर रही है।जिसके विरोध मे हमारी युनियन ने पुनः आगामी 27-28 जून को दो दिवसीय हड़ताल का नोटिस दिया है।
इसलिए अगर युनियन चूनाव के साथ साथ कम्पनी के ठेकाकर्मी एवं उनके सब कन्टेक्टर एमटीपीसी के सेकडो मजदूरो को ₹4100/= प्रतिमाह एडब्लूए का भुगतान, विभागीय मजदूरों का वर्ष 2007 एवं वर्ष 2017 मे हुए वेज रिविजन का एरियर इत्यादि 8 सूत्री मांग पत्र पर क्रियान्वयन नही होगा तो निश्चित रूप से हड़ताल होगा। उन्होंने कहा कि इस बार आश्वासन नही क्रियान्वयन चाहिए।
सभा में मुख्य रूप से आई. अहमद, सुभाष चंद्र बाउरी, हरेंद्र पासवान, नेमचन्द महतो, धनेश्वर दास, पी. के. साह, नासिर अहमद खान, हिरू कालन्दी, राजू लहरी, मोहन मिस्री, आर. के. सिंह, एम. के. मिश्रा, मिथिलेश कुमार, अवधेश कुमार पांडेय, मिजाज खान, सुनिल कुमार, बकार, लालचंद, अभय कुमार, सोनू यादव, अजय कुमार, आदि ने हड़ताल सफल करने पर बल दिया। जानकारी जय झारखंड मजदूर समाज के कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी ने दी।
![]()













Leave a Reply