खेल से मानसिक क्षमता का विकास होता है-हर्ष नाथ मिश्रा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में विनोद बिहारी महतो खेल मैदान करगली में बीएंडके क्षेत्र की मेजबानी मे 16 दिसंबर को सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह आयोजित किया गया। उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बीते 8 दिसंबर को किया गया था।
जानकारी के अनुसार अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के फलस्वरूप बीएंडके एवं एनके एरिया की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के बीच 16 दिसंबर को फ़ाइनल मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुक़ाबले में दोनों टीम के बीच बल्ले और बॉल से जमकर टक्कर हुई। अंतत: एनके क्षेत्र की टीम ने 83 रन से विजय हासिल की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल के निदेशक मानव संसाधन हर्ष नाथ मिश्रा ने कहा कि खेल से मानसिक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सीसीएल कोयला उत्पादन के अतिरिक्त हर तरह का हीरा तरासने का काम करता है। जिसमें खिलाडियों को तरासकर उन्हें बेहतर प्लेटफॉर्म देने में सीसीएल अहम भूमिका निभा रहा है।
सीसीएल मुख्यालय से आए जीएम वेलफेयर संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ी कोल इंडिया में भी अपनी दबिश दिखाते हुए सीसीएल का नाम रोशन करें, उनकी यही कामना है। कहा कि सीसीएल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी कोल इंडिया के अंतर कंपनी क्रिकेट टुनामेंट मे सीसीएल का प्रतिनिधित्व करेंगें।
बीएंडके जीएम एस के झा ने सभी भाग लेने वाली टीम के खिलाड़़ियों को टूर्नामेंट मे उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन की सराहना की एवं सभी को भविष्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सीसीएल के खेल प्रबंधक आदिल हुसैन ने कहा कि खिलाड़़ियों ने अपनी लगन तथा एकाग्रता से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक एचआर हर्ष नाथ मिश्रा द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
उक्त टूर्नामेंट में सीसीएल मुख्यालय रांची सहित 18 कोयला क्षेत्रों के लगभग 350 खिलाड़ी शामिल हुए। फाइनल मैच को देखने के लिए विनोद बिहारी महतो खेल मैदान में बडी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की उपस्थिति रही। टू्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैन आफ द सीरीज़ बीएंडके क्षेत्र के जीशान खान को पुरस्कार से सम्मानित किया गया व फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए एनके क्षेत्र के श्रीचन्द्र को मैन आफ द मैच और बेस्ट बाॅलर श्याम गोप को पुरस्कृत किया गया।
अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट je दौरान बीएंडके प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने और उत्तम भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसकी तमाम खिलाड़ियों ने सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने मे बीएंडके क्षेत्र के विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह सहित सुशील कुमार सिंह, मोहम्मद परवेज अख्तर, शशि कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सीसीएल टेक्निकल सचिव एचआर अशोक कुमार, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष खनन के एस गैवाल, क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक वी एन पांडेय, एएफएम प्रशांत प्रियदर्शी, भू राजस्व पदाधिकारी शंकर कुमार सहित यूनियन प्रतिनिधि श्यामल कुमार सरकार, राम निहोरा सिंह, ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, आलोक अकेला, सुशील कुमार सिंह, विजय भोई, पंकज महतो, शक्ति मंडल, के. वर्णवास, संजय पांडेय, सूरज पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply