Advertisement

पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से भेंट कर नितिन नवीन ने लिया आशीर्वाद

उनके विचार आज भी भाजपा की वैचारिक शक्ति का आधार-नितिन नवीन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत संगठन को जन-जन तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे नितिन नवीन ने 17 दिसंबर को भारत रत्न से सम्मानित भाजपा के वरिष्ठ मार्गदर्शक पुर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आडवाणीजी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन राष्ट्रसेवा, वैचारिक दृढ़ता और संगठन निर्माण की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि इनके दृढ़ संकल्प, अटूट तपस्या और संघर्षों के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आडवाणीजी के विचार और सिद्धांत भाजपा की वैचारिक धरोहर हैं, जो प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनका मार्गदर्शन संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव पथ प्रदर्शक बना रहेगा। भेंट के दौरान पुर्व अध्यक्ष आडवाणी ने संगठन की एकता, अनुशासन और जनसंपर्क को सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *