Advertisement

साँप काटने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बनासो पंचायत के गुबरबिसुव में बीते 7 सितंबर की रात विषैले साँप के काटे जाने से आदिवासी बच्चा संजय बेसरा की 8 सितंबर की सुबह मौत हो गई।

बनासो पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर पटेल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रात के लगभग दस बजे तालों बेसरा का नौ वर्षीय पुत्र संजय बेसरा अपने बिस्तर पर सो रहा था। इसी क्रम में किंग कोबरा (गेंहूवन) साँप मेंढ़क को अपना शिकार बनाने के लिए सो रहे संजय बेसरा के कमरे में घुस गया और उसे डंस लिया।

बच्चे के बगल में सो रही उसकी माँ बच्चे के चिल्लाने से उठी और साँप को देख कर शोर मचाने लगी। शोर के कारण घर के अन्य सदस्य जमा हो गये और डंडे से पीटकर साँप को मार डाला गया।

बताया जाता है कि आदिवासी परिवार को पता नही था कि साँप काटे का इलाज और एंटीडोज विष्णुगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में उप्लब्ध है। इसकी जानकारी आदिवासी परिवार को दूसरे दिन सुबह हुई तब तक काफी देर हो चुकी थी।

जानकारी के अभाव के कारण आज एक परिवार का चिराग बुझ गया। इस घटित घटना से मृतक के पूरे परिवार में गम का माहौल है। उसकी माता का रो रोकर बुरा हाल हो गया वह बार बार अपने पुत्र को याद कर अचेत हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *