ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पिछले दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम में बढ़त जलस्तर को लेकर 30 जून को नौ रेडियल गेट जिसमें दो अंडर स्लाइस गेट खोला गया।
बताते चलें कि क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण दामोदर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लगातार हो रहे बारिश के चलते तेनुघाट का नौ रेडियल गेट और दो अंडर स्लाइस गेट खोला गया है, ताकि तेनु बांध पर बढ़ रहे दबाब को किया जा सके।
ज्ञात हो कि तेनु डैम खोले जाने के बाद दामोदर नदी में 25,400 क्यूसेक प्रति मीटर सेकेंड पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। डैम में पानी का जलस्तर 848.70 फीट तक हो गया है, जिसमें से 25,400 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने अलर्ट जारी किया था।
साथ ही बताया कि लगातार हो रहे बारिश के कारण डैम का जल स्तर में वृद्धि होने की सूचना के वजह से डैम का फाटक खोला गया। उन्होंने बताया कि पानी छोड़े जाने से पहले नदी किनारे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधक सहित प्रशासनिक पदाधिकारी को सजग कर दिया गया था। साथ ही दामोदर नदी के किनारे रहने वाले रहिवासियों को सचेत कर दिया गया कि वे नदी तट पर नहीं जाए।
![]()













Leave a Reply