
मिट्टी उड़ाही के नाम पर नौ लाख का फर्जीवाड़ा
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। विकास योजना (Development plan) के नाम पर तरह-तरह के कारनामे के लिए चर्चित समस्तीपुर जिला (Samastipur distric) के हद में ताजपुर पंचायत के मुखिया जवाहर साह पर भाकपा माले नेता ने इस बार पानी से भरा पोखरा का ही फर्जी मिट्टी उड़ाही दिखाकर करीब 9 लाख रूपये डकारने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुखिया आरोपो को गलत करार दे रहे हैं।

भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ताजपुर पंचायत के वार्ड- 5 स्थित पांडे पोखर जलमग्न है। पोखरा जलमग्न रहने के कारण छठ करने के लिए जगह तक नहीं था। बाबजूद इसके यहाँ के अधिकारियों, बाबू एवं कर्मियों के मेल से मजदूरों से मिट्टी उड़ाही दिखाकर लाखों रूपये का बंदरबांट संपूर्ण प्रखंड से लेकर समाजिक एवं राजनीतिक महकमों में चर्चा का विषय बना हुआ है। रहिवासी मामले को देख हतप्रभ है कि भरा पोखरा का उड़ाही दर्शा दिया गया। यह उड़ाही इस साल 21 अक्टूबर से 5 नवंबर तक दर्शाया गया है। जबकि पोखरा अभी भी जलमग्न है। माले नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने इसे “स्कूटर से साढ़ ढ़ोने” जैसा घोटाला बताया है। ऐपवा जिलाध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह ने इस प्रकार का लूट प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी किये जाने की आशंका जताते हुए पूरे प्रखंड के तालाब- पोखरे की जांच की मांग की है।
इसे लेकर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने 3 दिसंबर को प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर उक्त मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने एवं सरकारी राजस्व वापस लेने अन्यथा 7 दिसंबर को 11 बजे से पांडे पोखर पर धरना- प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में स्थानीय मुखिया जवाहर साह ने आरोपो को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया। मुखिया साह के अनुसार बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व स्थानीय एक पत्रकार द्वारा जबरन पैसे की मांग की गयी। नहीं देने पर फंसाने की धमकी दिया गया। मुखिया के अनुसार पुराने योजना का बकाया का भुगतान विभाग द्वारा किया गया न कि उनके द्वारा। यदि मुखिया के आरोपो को सच मान लिया जाए तो विभाग द्वारा जारी उक्त भुगतान प्रति जिसमें 21 अक्टूबर से 5 नवंबर तक का कार्य के बदले राशी भुगतान दर्शाया गया है। इसे कैसे झुठलाया जा सकता है? बहरहाल मामलें की जांच व् कार्रवाई आवश्यक है।
![]()












Leave a Reply