प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के ओरदाना पंचायत में 22 जनवरी को देर शाम ग्रामीणों के बीच रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार यहां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने ग्रामीण रहिवासियों को सड़क दुर्घटना से बचने के कई उपाय बताए।

चौपाल में प्रखंड कर्मी, पंचायत के प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर ठंड से बचने के लिए जगह जगह अलाव भी जलाए गए थे। उपस्थित महिला, पुरुष ग्रामीण चाव से चौपाल में दी जा रही जानकारी को ध्यान से सुन रहे थे।
![]()













Leave a Reply