Advertisement

खत्री मुहल्ला पेटरवार में श्रीगणेश महोत्सव पर रात्रि प्रवचन का आयोजन

आचार्य महेंद्र द्वारा सीता स्वयंवर व् धनुष यज्ञ प्रसंग का सटीक वर्णन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में खत्री मुहल्ला पेटरवार में आयोजित श्रीगणेश पूजा महोत्सव के दूसरे दिन 28 अगस्त की रात्रि प्रवचन के दौरान मध्यप्रदेश से पधारे मानस मर्मज्ञ आचार्य महेंद्र शास्त्री ने श्रीरामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों का बेवाक विश्लेषण प्रस्तुत किया।

प्रवचन के क्रम में आचार्य महेंद्र शास्त्री ने सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ प्रसंग से लेकर प्रभु श्रीराम सीता की विवाह प्रसंग की मार्मिक व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने हरेक जगह मर्यादा का पालन कर मानव समाज को मर्यादित जीवन जीने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज के मानव समाज मानस के प्रसंगों को जीवन में उतारे तो उनका जीवन धन्य हो जाएगा।

आचार्य महेंद्र शास्त्री के प्रसंगों को सुनकर श्रोता दीर्घा में बैठे महिला, पुरुष श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। प्रवचन व्यवस्था को संभालने में समिति अध्यक्ष अनूप सेठी सहित अन्य सभी पदेन पदाधिकारी, सदस्य पूरी तरह सक्रिय दिखे। आज की मुख्य अतिथि बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति आसीन थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *