प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। नेशनल इंश्योरेंस ऑफ़ इंडिया के बड़बील शाखा प्रबंधक प्रीतिश रंजन प्रुष्टि ने 25 सितंबर को जगत प्रहरी बताया कि सरकारी संस्थानों में नेशनल इंश्योरेंस आफ इंडिया लिमिटेड की अपनी अलग पहचान है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में बड़बील शाखा से मात्र चार करोड़ का वार्षिक व्यवसाय होता था, लेकिन वर्तमान में 7 करोड़ से अधिक का व्यवसाय वार्षिक बड़बील शाखा से किया जा रहा है। कहा कि रहिवासियों को नेशनल इंश्योरेंस पर पूरा भरोसा एवं झुकाव बनता जा रहा है। नेशनल इंश्योरेंस के तहत जीवन बीमा, हेल्थ इंश्योरेंस, पर्सनल इंश्योरेंस, दुर्घटना एवं जमीन जायदाद बिल्डिंग व दुकान से संबंधित भी इंश्योरेंस की जा रही है।
उन्होंने बताया कि उक्त शाखा के अंतर्गत झारखंड के गुवा, नोवामुंडी, ओड़िशा के जोड़ा, सुरुडीह, कोयडा, राउरकेला व अन्य क्षेत्रों में भी व्यवसाय विश्वसनीयता के आधार पर तेजी से किया जा रहा है। शाखा प्रबंधक प्रुष्टि के अनुसार
सच्चाई यह है कि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) भारत सरकार के स्वामित्व वाली और वित्त मंत्रालय द्वारा प्रशासित एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी है।
![]()













Leave a Reply