अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के हाजीपुर – छपरा एनएच – 19 मुख्य सड़क पर एनएचआई की टीम व स्थानीय प्रशासन ने 31 जनवरी को पुलिस बल के सहयोग से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण किए गए स्थलों को मुक्त कराया गया।
हालांकि अनेक रहिवासियों ने अतिक्रमण मुक्त अभियान की खबर सुनते ही अपनी दुकानों, घरों एवं अन्य सामानों को बर्बाद होने से बचाने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करते देखे गए। एनएचआई के इंजीनियर आदित्य प्रकाश ने बताया कि एनएच के चौड़ीकरण करने के लिए भूमि अधिग्रहण की गई थी।
अधिग्रहीत भूमि के भू स्वामियों को नोटिस देकर भूमि क़ो खाली करने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन आदेश के बावजूद भूमि स्वामी अपनी भूमि को खाली नहीं किया जिसके कारण उक्त भूमि पर बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण स्थलों क़ो मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि एनएच -19 के समीप 60 से 70 फीट चौड़ी भूमि है जिसमें दोनों छोर पर लगभग 20 फीट भूमि अतिक्रमण किया गया है जिसे अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अतिक्रमण मुक्त अभियान नया गंडक पुल सोनपुर से लेकर बाकरपुर होते हुए नया फोरलेन दिघवारा तक चलाया जायेगा। इस अभियान से इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों का कहना है कि अतिक्रमण मुक्त होने से वाहनों एवं आम जनता को अब आवागमन में सहूलियत होगी। सड़क मार्ग के अतिक्रमण होने से वाहनों के परिचालन में काफी परेशानी हो रही थी, इससे अब निजात मिलेगी।
![]()













Leave a Reply