Advertisement

अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजो- एकल नारी शक्ति संगठन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजो – एकल नारी शक्ति संगठन जरूरतमंद महिलाओं को मदद करने में लगातार लगी है। संगठन द्वारा गोमियां प्रखंड Gomian block)  के हद में कार्यक्रम का आयोजन कर होसिर में जरुरतमंदो के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार 24 जून को एकल नारी शक्ति संगठन ने होसिर में जरुरतमंद एकल महिलाओं के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। महिलाओं को राहत सामाग्री के रूप मे सुखा अनाज दिया गया। इस संबंध में हजारीबाग से आयी संगठन की क्षेत्र संगठिका प्रीति गुड़िया एवं सबिता कौर ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान एकल महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उनकी परेशानियों को देखते हुए संगठन की ओर से उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी के दौरान उन एकल महिलाओं का दर्द ऐसा है कि उन्हें अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो’ की गुहार उनकी दुखभरी दास्तान बयान करने के लिए काफी है। बताया कि इक्कीसवीं सदी की दहलीज पर खड़े देश की ज्यादातर महिलाओं के मुंह से आज भी शायद यही बोल फूटेंगे।

महिला बहू-बेटी, मां-बहन, अधिकारी-कर्मचारी किसी भी भूमिका में हो, परेशानी पीछा नही छोड़ती। पिता-पति के साए में जीने वाली महिलाओं को तो फिर भी सामाजिक सुरक्षा व संरक्षण मिल जाता है, किन्तु जो औरतें अकेली हैं, उनकी कठिनाइयां बयान से परे हैं। एकल महिला अमीर हो या गरीब, मुसीबत मरते दम तक उनका पीछा नहीं छोड़ती है। घर चाहे पति का हो या पिता का, अकेली औरत को आसरा देने का इच्छुक कोई नहीं होता। ऐसे ही महिलाओं को संगठन के माध्यम से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एकल नारी शक्ति संगठन का गठन किया गया है।

मौके पर संगठन की सहयोगी शांति देवी सहित तारा देवी, पारो देवी, माला देवी, ललिता देवी, सुंदरी देवी, मुंदरी देवी, बीना देवी, बबिता देवी, सरस्वती देवी आदि महिलाएं मौजूद थीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *