Advertisement

देश में सबसे ज्यादा भिखारी पश्चिम बंगाल में

साभार/ नई दिल्ली। सामाजिक कल्याण मंत्रालय ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में भारत में भिखारियों की संख्या के बारे में बताया। देश में इस वक्त कुल 413760 भिखारी हैं जिनमें 221673 भिखारी पुरुष और बाकी महिलाएं हैं। भिखारियों की इस लिस्ट में टॉप पर पश्चिम बंगाल है। बंगाल में भिखारियों की संख्या सबसे अधिक है और उसके बाद दूसरे नंबर पर स्थान है उत्तर प्रदेश और तीसरे नंबर पर बिहार है। मंत्री थावरचंद गहलोत ने अपने जवाब में ये आंकड़े दिए।

भिखारियों की संख्या के लिहाज से देखें तो पूर्वोत्तर के राज्य काफी अच्छी स्थिति में हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में भिखारियों की संख्या बहुत कम है। अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 114 भिखारी हैं, नगालैंड में 124 और मिजोरम में सिर्फ 53 भिखारी ही हैं। संघ शासित प्रदेश दमन और दीव में 22 भिखारी हैं तो लक्षद्वीप में सिर्फ 2 ही भिखारी हैं। सामाजिक कल्याण मंत्रालय की इस लिस्ट में एक और बात स्पष्ट हुई है कि पर्वतीय प्रदेशों में भी भिखारियों की संख्या काफी कम है। उत्तराखंड में 3320 भिखारी हैं और हिमाचल प्रदेश में 809 भिखारी हैं। दिल्ली में भिखारियों की संख्या 2187 है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *