Advertisement

हथियार सहित भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

जितेन्द्र कुमार शाह (खड़गपुर)। खड़गपुर (Kharagpur) नगर थाना अंतर्गत प्रिटिंग प्रेस इलाके से पुलिस ने हथियार सहित एक भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता सुशांत बेरा उर्फ लिपू है। पुलिस का दावा है कि सुशांत के खिलाफ कई अपराधिक मामले हैं। उसके पास से पुलिस ने एक वन शटर पिस्तौल बरामद किया।

गौरतलब है कि शहर मे दो दिन पहले भाजपा ने शहर मे बढ रहे अपराध के खिलाफ खड़गपुर नगर थाना का घेराव किया था। खड़गपुर शहर के भाजपा नेता गौतम भट्टाचार्य का कहना है कि आने वाले दिनों में खड़गपुर शहर मे विधानसभा का उप चुनाव होने वाला है। तृणमूल को पहले से हार का डर सता रही है। तृणमूल नेताओं के इशारे पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर रही है। तृणमूल शहर मे राजनितिक मुकाबला नही कर पा रही है इसलिए पुलिस को इस्तेमाल करके कुटनीति का सहारा ले रही है।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *