Advertisement

अब सीएम योगी ने बदला फैजाबाद का नाम

साभार/ अयोध्या। देशभर में राम मंदिर के मुद्दे पर छिड़ी बहस के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया। सीएम योगी ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने की घोषणा की है। सीएम ने अयोध्या में मेडिकल कॉलेज का नाम दशरथ और एयरपोर्ट का नाम हिंदुओं के आराध्य राम के नाम पर करने की घोषणा की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। पूरा देश जानता है कि अयोध्या क्या चाहता है। उन्होंने कहा कि पहले लोग अयोध्या का नाम लेने से डरते थे। मैं पिछले डेढ़ साल में छह बार अयोध्या आया। हमारी सरकार ने यहां की सड़के और घाटों को चौड़ा किया। सरयू तट पर हर की पैड़ी की तरह राम की पैड़ी बनेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दरशथ के नाम पर नया मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है।

       फैजाबाद के बारे में जानिए

  • फैजाबाद की नींव अवध के दूसरे नवाब सआदत खान ने रखी थी।
  • सुजा उद दौला ने फैजाबाद को अवध की राजधानी बनाया।
  • यूपी की राजधानी लखनऊ से 130 किलोमीटर दूर पर स्थित है फैजाबाद।
  • फैजाबाद जिला पवित्र नदी सरयू के निकट है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *