Advertisement

ताजमहल दूसरी सर्वश्रेष्ठ विश्व धरोहर

साभार/ नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा में सफेद संगमरमर से बने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को दुनिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को विश्व धरोहर चुना गया है। यह बात एक नए सर्वेक्षण में सामने आई है। ताजमहल को हर साल 80 लाख लोग देखने आते हैं। इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने अपनी मलिका मुमताज महल की याद में करवाया था। इसे कंबोडिया के अंकोरवाट के बाद दूसरा स्थान दिया गया है। सर्वेक्षण ऑनलाइन यात्रा पोर्टल ट्रिप अडवाइजर ने कराया है। इस सर्वेक्षण में पूरे विश्व में पर्यटकों की ओर से मूल्यांकित किए गए यूनेस्को सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर स्थलों को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें अंकोरवाट की निर्माण प्रक्रिया और इतिहास के बारे में दिलचस्प तथ्यों का ब्योरा है। सर्वेक्षण में अन्य लोकप्रिय स्थलों में चीन की दीवार शामिल है। वहीं दक्षिण अमेरिका के पेरू स्थित माचू पिचू को चौथा स्थान मिला है।

यूनेस्को की टॉप 5 विश्व धरोहर

1 – अंकोरवाट (कंबोडिया)

2 – ताजमहल (भारत)

3 – चीन की दीवार (चीन)

4 – माचू पिचू (पेरू)

5 – इगुआजू फॉल्स (अर्जेंटिना/ब्राजील)

6 – सैसी ऑफ मैटीरिया (इटली)

7 – ऑशविज (पोलैंड)

8 – ओल्ड सिटी ऑफ यरुशलम (इस्राइल)

9 – इस्तांबुल के ऐतिहासिक इलाके (तुर्की)

10 – ऐतिहासिक क्रैकॉ (पोलैंड)

(सर्वे के मुताबिक)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *