Advertisement

J&K : सेना के काफिले पर हमला

2 जवान शहीद, 4 घायल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सेना के काफिले पर आंतकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 4 जवान घायल हुए। ये हमला अनंतनाग के काजीगुंड इलाके में हुआ। एक सेना के अधिकारी ने बताया कि एके-47 राइफलों से लैस आतंकियों ने सुबह सवा 11 बजे के करीब श्रीनगर से तकरीबन 70 किलोमीटर दूर काजीगुंड में सेना के काफिले पर हमला किया। हमले में सेना के 6 जवान घायल हुए। इलाज के दौरान 2 जवान शहीद हो गए। हमला करने वाले आतंकियों को पकड़ने के लिए उनकी खोज की जा रही है।

इससे पहले, जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत और पाकिस्तान के जवानों के बीच शनिवार को भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, ‘पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह 9.20 बजे गोलीबारी शुरू की।’ एक अन्य घटना में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने शुक्रवार रात से पुंछ के पास संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

मेहता ने बताया, ‘पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात 11 बजे से पुंछ में छोटे और स्वचालित हथियारों से हमला किया। 82एमएम और 120 एमएम के मोर्टार दागे।’ वहीं, भारतीय सेना ने इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। बता दें कि पाक की फायरिंग में घायल होने के बाद बीआरओ के कर्मचारी परवेज अहमद ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। सीमा सुरक्षा बल के हेड कॉन्स्टेबल और बीआरओ के कर्मचारी भी गुरुवार को इस हमले में घायल हुए थे। वहीं, भारतीय सेना ने बताया था कि जवाबी कार्रवाई में 5 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *