Advertisement

जानें क्यों भावुक हुए युवराज

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए वेस्टइंडीज का दौरा बहोत खास रहा। वेस्टइंडीज में हुए टेस्ट सीरीज में पहली बार पाकिस्तान की टीम ने सीरीज जीती और साथ ही दो महान खिलाड़ियों कप्तान मिस्बाह उल हक और यूनुस खान के करियर का गौरवशाली अंत हो गया।

पाकिस्तानी टीम ने इन दोनों को शानदार विदाई दी। भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते ख़राब हो, लेकिन यहां के खिलाड़ी एक-दूसरे की सराहना से पीछे नहीं हटते। मिस्बाह और यूनुस को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी विदाई दी। जिनमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह भी शामिल हैं। युवराज सिंह ने ट्वीटर संदेश पोस्ट करके इन दो महान खिलाड़ियों को भावुक संदेश दिया…

https://twitter.com/YUVSTRONG12/status/864176729434279936

कप्तान मिस्बाह उल हक और यूनुस खान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सीरीज शुरू होने से पहले ही अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी और कहा था कि रोसेयू टेस्ट उनके करियर का अंतिम मैच होगा। इन दोनों खिलाड़ियों को दुनियाभर से शुभकामना संदेश मिल रहे हैं और अब इनमें से एक संदेश युवराज सिंह का भी शामिल हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *